जिले भर के प्रायवेट स्कूल 31 को रहेंगें बंद, संचालको की बैठक में लिया फैसला

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। प्रदेश सरकार द्वारा प्रायवेट स्कूल संचालन के लिए नई नीतियों का निर्धारण किया है जिसमें हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल की मान्यता के लिए एक एकड़ जमीन, शिक्षकों के लिए बी.एड., डी.एड. अनिवार्यता आदि शामिल हैं। प्रदेश सरकार की इन नीतियों के खिलाफ मप्र प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले 31 जुलाई को प्रदेशभर में प्रायवेट स्कूल बंद रहेंगे। 

बंद को लेकर प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा एक बैठक का आयोजन होटल सोनचिरैया में किया गया। बैठक में जिले के सभी स्कूलों के संचालकगण उपस्थित रहे। बैठक में सरकार की नीतियों पर विचार विमर्श हुआ और इनका पुरजोर तरीके से विरोध किया।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश प्रायवेट स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले 31 जुलाई को प्रायवेट स्कूलों का प्रदेशव्यापी बंद रहेगा। बंद को अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया है और सरकार की नीतियों के खिलाफ एक साथ आवाज उठाई है। मान्यता के लिए एक एकड़ जमीन शासन ने अनिवार्य की है। इसके अलावा मान्यता शुल्क भी बढ़ाया है। शिक्षकों को बी.एड., डी.एड. होना अनिवार्य कर दिया गया है। 

स्कूल संचालकों का मानना है कि एक एकड़ जमीन उपलब्ध होना काफी मुश्किल रहेगा। जो स्कूल पहले से चल रहे है वे जमीन कहां से लाएंगे। इसी प्रकार डी.एड., बी.एड. शिक्षक मिलना भी मुश्किल है। स्कूल संचालकों का तर्क है कि डी.एड., बी.एडधारी अभ्याथी व्यापम पास करके शासकीय शिक्षक बन जाते हैं फिर ऐसे में हम शिक्षक कहां से लाएंगे। 31 जुलाई को जिले में प्रायवेट स्कूल बंद रहेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!