जानकारी के अनुसार नरेंद्र पुत्र प्रकाश जैन निवासी राठौर मोहल्ला छावनी सदर बाजार में जॉली मंगल के मकान में किराने की दुकान संचालित करता है जहां आरोपी महिला पूजा ओझा विगत एक डेढ़ माह पूर्व उसकी दुकान पर से सामान उधार लेकर गई थी उसके बाद से वह उसकी दुकान पर नहीं आई तो नरेंद्र ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क साधा और उसके उधारी के रूपए देने के लिए कहा तो आरोपी महिला ने रूपए देने से इंकार कर दिया।
जब वह महिला के घर पहुंचा तो आरोपी पूजा और सहयोगी नंदू धाकड़ निवासी एसपीएस स्कूल के सामने फतेहपुर ने उसे बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी साथ ही उससे 50 हजार रूपए की मांग करने लगे। जिस पर नरेंद्र वहां से वापस लौट आया इसके बाद दोनों आरोपियों ने मोबाइल न बर 8103486181 व 9713659165 से नरेंद्र को धमकियां देनी शुरू कर दी और उससे लगातार 50 हजार रूपए की मांग करने लगे जिससे परेशान होकर नरेंद्र ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।