दहेज डकार गए अधिकारी: धरने पर बैठी दुल्हन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना इस कारण शुरू की थी कि गरीब वर्ग की बेटियो के हाथ बिना खर्चे के पीले हो जाए। इस योजना में शासन ने दुल्हन को दहेज की व्यवस्था भी गई है लेकिन शिवपुरी के अधिकारी दुल्हनों का दहेज को डकार गए और इस कारण दुल्हनों को अपना दहेज लेने के लिए शिवपुरी कलेक्ट्रेट के बहार धरने पर बैठना पड़ा। 

आज मंगलवार जनसुनवाई का दिन था। कलेक्ट्रेट में अनेको लोग अपनी समस्याओ से संबधिंत आवेदन देने शिवुपरी आए थे। कलेक्ट्रेट की बहार कुछ महिलाए अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठी थी। मिडिया कर्मियो ने जब धरने पर बैठी महिलाओ से धरने पर बैठने का कारण पूछा तो नए तरह के घोटाला सामने आया कि अब अधिकारी दुल्हनो का दहेज भी डकार गए। 

बताया गया है कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह में 31 मई को को हुआ था। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत मिलने वाली राशि एवं सामग्री का वितरण नहीं किया गया था।  लेकिन आज तकरीबन 1 महीना बीतने के बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के का लाभ नही मिला। जानकारी आ रही है कि इस सम्मेलन में 74 जोडो का विवाह संपन्न हुआ था। 

धरने पर बैठी दुल्हन रूबी जाटव का कहना था कि 1 माह तक हमने आँफिसो के चक्कर लगाए लेकिन हमे आज तक हमारा समान नही मिला है। इधर इस सम्मेलन को आयोजित कराने वाले मंडल के अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें जनपद पचंायत द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जितने चाहे उतने जोड़ों के विवाह करा लें उन्हें मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ प्रदान कर दिया जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!