ट्रेक्टर ट्राली पलटी, दबने से युवक की मौत

NEWS ROOM
0
नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के करैरा रोड़ पर कल शाम एक टे्रक्टर ट्राली पलटने से ट्राली में बैठे युवक की दबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में ट्रेक्टर चालक की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

जानकारी के अनुसार जगदीश पुत्र बेदूराम प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी शेरगढ़ कल नरवर आया हुआ था। जहां खरीददारी कर अपने गांव वापस जाने के लिए वहां से गुजर रहे ट्रेक्टर ट्राली में बैठ गया जैसे ही ट्रेक्टर करैरा रोड़ पर स्थित श्याम कुशवाह के होटल के सामने पहुंचा वैसे ही ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार जगदीश की दबकर मौत हो गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!