बेटी और दामाद ने सास के मकान पर ही कर लिया कब्जा, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के कोतवाली क्षेत्र की इन्द्राकॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बेटी और दामाद पर मामला दर्ज कराया है। दोनों आरोपियों ने पीडि़ता के मकान पर कब्जा कर लिया और उसे मारपीट कर घर से भगा दिया था। इसकी शिकायत कल पीडि़ता ने जनसुनवार्ई में पहुंचकर की।जिस पर एसपी सुनील कुमार पाण्डे ने तुरंत कार्यवाही करने का नि​र्देश कोतवाली पुलिस को दिया और पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नि पर धारा 323, 294,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पीडि़ता चन्द्रकांता पत्नि देवराज सहगल का मकान इन्द्राकॉलोनी में स्थित है। जिस पर पिछले दो तीन माह से उसकी पुत्री अनीता और दामाद बबलू उर्फ बृजमोहन सोनी ने कब्जा कर लिया था। यहां तक की दोनों आरोपियों ने चन्द्रकला की मारपीट कर उसे घर से भगा दिया था। 

ऐसी स्थिति में पीडि़ता दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गर्ई थी। लेकिन उसकी सहायता करने के लिए कोर्ई भी आगे नहीं आया तो कल चन्द्रकला जनसुनवाई में एसपी कार्यालय पहुंची जहां एसपी सुनील पाण्डे को एक शिकायती आवेदन दिया जिस पर तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश एसपी ने कोतवाली पुलिस को दिया और पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!