करैरा में खुला प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत खुला ट्रेनिंग सेंटर

NEWS ROOM
0
करैरा। प्रधानमन्त्री कौशल विकास योजना के तहत करैरा नगर के कोमल वाटिका में संचालित एनएसडीसी के सोलर पेनल टेक्नीशियन और मोबाईल सेल्स के 180 छात्र छात्राओ को ड्रेसो का में वितरण करैरा एसडीएम सीबी प्रसाद और एसडीओपी अनुराग सुजानिया द्वारा किया गया ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबी प्रसाद एसडीएम ने कहा है की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एनएसडीसी एक बहुत अच्छी योजना है जिससे क्षेत्र और गांव के हर गरीब छात्र छात्राये व्यवसाय के रूप में शिक्षा हासिल कर सकते है। मुझे बहुत ही प्रशंसा हुई की करैरा में इंजीनियरिंग की क्लासेस चलने लगी है । 

वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में  अनुराग सुजानिया करैरा एसडीओपी ने कहाँ है की मैं आज पुलिस में जरूर हूँ मैने भी इंजीनियरिंग की है करैरा में ट्रैनिंग सेंटर होने से क्षेत्र के हर छात्र छात्राओ को इंजीनियरिंग करना चाहिए यह बहुत अच्छी ब्रांच है। तहसीलदार नवनीत शर्मा ने भी इस सेंटर के कार्य की प्रशंसा की कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव और सेंटर हेड कमल लोधी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया । 

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिकरवार, पत्रकार अशोक दुबे, दीपक शर्मा, संजय बिलैया, के पी यादव, उत्तम सिंह लोधी आसाराम राजपूत देवीलाल पाल मोनू श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि सीवी प्रसाद अनुराग सुजानिया, नवनीत शर्मा ने सर्वप्रथम सरस्वती मां की पूजा अर्चना कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!