गोदाम के ताले तोडक़र बीज के बोरे चुरा ले गए चोर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के बड़ौदी में स्थित बीज गोदाम के अज्ञात चोरों ने ताले तोडक़र वहां से बड़ी संख्या में बीज के कट्टे चोरी कर लिए जिसकी सूचना गोदाम मालिक को कल लगी तो उसने चोरों की तलाश शुरू की लेकिन जब चोरों का कोई सुराग नहीं लगा तो उसने कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार आशीष पुत्र शिवकुमार अग्रवाल निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी का गोदाम बड़ौदी पर स्थित धर्मकांटे के पास है। जिसमें फरियादी ने बीज का भंडारण कर रखा था। विगत 26 जून को आशीष गोदाम में ताला लगाकर अपने घर आ गया था इसके बाद वह  27 जून को शाम 6 बजे गोदाम पर पहुंचा तो उसके गोदाम में लगी शटर का ताला टूटा हुआ था और गोदाम में रखे बीज के कई कट्टे गायब थे। घटना के बाद आशीष ने अपने स्तर पर चोर की तलाश शुरू की लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं लगा तो कल वह कोतवाली पहुंचा और गोदाम में चोरी होने की शिकायत दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!