संस्कार गार्डन में चोरी: शादी में आए मेहमान के गहने और बाइक गायब

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संस्कार गार्डन में बीते रोज शादी में चोरों ने धाबा बोल दिया। चोरों ने इस शादी समारोह से सरेआम एक बाईक सहित 1 लाख रूपए नगद पार कर दिए। इस बात की सूचना लुटे पिटे फरियादीयों ने फिजीकल चोकी में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज संस्कार गार्डन में सहसराम बालों के परिवार में शादी समारोह था। जिसमें किसी अज्ञात चोर ने निशाना बनाते हुए दुल्हन के जीजाजी के पास रखें टिंकल शर्मा के 49 हजार रूपए दूल्हे के भाई गिर्राज शर्मा के पर्स में रखे 16 हजार रूपए, मोनू ओझा के के 20 हजार रूपए पार कर दिए। इतना ही नहीं इस शादी में चोरों ने बबलू नायक का मोबाईल पार कर दिया। 

इतने पर भी चोरों का मन नहीं भरा तो चोरों ने गसमानी से आए आकाश पुत्र बालकिशन ओझा की बाईक क्रमांक एमपी 07 एमपी 1294 को भी पार कर दिया। इस बात की शिकायत फरियादी ने कोतवाली में की। जहां पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!