कुएं पर नहा रही दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट

शिवपुरी। जिले के छर्च थाना क्षेत्र के तहत ग्राम डोभा में कुएं पर नहाते समय दो महिलाओं में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि एक महिला ने दूसरी महिला की लात-घूसों से जमकर मार पीट कर दी। पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कलावती पत्नी पप्पू कुशवाह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डोभा शाम 7 बजे के करीब जब वह कुएं पर नहाने  गई हुई थी। तभी वहां मुन्नी कुशवाह पत्नी घनश्याम कुशवाह निवासी ग्राम डोभा वहां आई और उससे पहले नहाने के लिए बोलने लगी। 

जिस पर कलावती ने थोड़ी देर रुकने के लिए कहा, लेकिन मुन्नी कुशवाह उससे विवाद करने लगी। वहीं थोड़ी देर बाद मुन्नी कुशवाह का पति आ गया और महिला की लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। घटना में महिला के दोनों हाथों में चोट आई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!