केरल काण्ड के विरोध में शिवसेना हिन्दू सेना ने फूंका युकां का पुतला

NEWS ROOM
शिवपुरी। शिवसेना का अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के बैनर तले शिवपुरी जिले के माधव चौक चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा केरल के कन्नूर जिले में की गई। गौ माता की हत्या के विरोध में मंगलवार को जिला शिवपुरी में शिवसेना एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के संयुक्त तत्वाधान में युवक कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया एवं साथ ही हजारों कार्यकर्ताओं ने यह शपथ ली की कांग्रेस पार्टी को इस देश से एवं प्रदेश से जड़ मूल से उखाड़ फेंकेंगे। 

बार-बार कांग्रेस के द्वारा हिंदुओं की आस्था पर एवं स्वाभिमान पर जो चोट की जा रही है वह अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं 100 करोड़ लोगों की ओर से किए गए इस प्रतिकार प्रदर्शन में शामिल होकर इस संकल्प को मजबूत किया गया कि अब किसी भी कीमत पर हिंदू समाज अत्याचार एवं अपमान नहीं सहेगा और जो भी हमारी आस्थाओं को चोट पहुंचाएगा उसे राष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

यह पुतला दहन शिवसेना जिला प्रमुख बालकिशन शिवहरे उर्फ पप्पू भैया और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश शिवहरे एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित अस्थाना, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष राकेश राठौर, विशाल कोड़े जिला उपाध्यक्ष, प्रशांत गॉड नगर अध्यक्ष युवा शिवसेना, जिला अध्यक्ष रोहित जैन, राहुल गुर्जर, बंटी सोनी, वीरेंद्र शाक्य, सौरभ चौहान, कमल शाक्य और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!