ब्राह्मण समाज की प्रतिभाएं कल गांधी पार्क में होंगी सम्मानित

शिवपुरी। सर्व ब्राह्मम्ण समाज का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 जून को गांधी पार्क में आयोजित होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महामण्डेलश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज होंगे जो म.प्र. गौ पालन एवं पशुधन संबर्धन बोर्ड के अध्यक्ष मंत्री दर्जा प्राप्त हैं। 

इससे पूर्व संध्या पर आज गुरूवार को सांय 4 बजे से ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्रों एवं समाजसेवी ब्राह्मण बंधुओ के साथ साथ ब्राह्मण पत्रकार बंधुओं का भी सम्मान किया जायेगा। 7 बजे से महिला संगीत का आयोजन भी गांधी पार्क में 01 जून को होगा। 

आयोजन समिति के अनुसार आज गुरूवार को शांम 4 बजे ब्राह्मण समाज के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा जिनका चयन लोकसेवा आयोग व्यापंम,एस.एस.सी. उच्च न्यायालय के माध्यम से हुआ है। इसके अलावा आई.आई.टी., मेडीकल में चयनित एंव हाईस्कूल/इंण्टर मीडियेट में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों केा भी समाज द्वारा सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह गांधी पार्क में शांम 4 बजे होगा, अगले दिन समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा जिसमें वर वधुओं से कोई शुल्क नही लिया जा रहा है।