
लेकिन पहलाद की मौत के बाद हत्या प्रयास का मामला भादवि की धारा 302 के तहत हत्या के मामले में तब्दील कर लिया गया है। दोनों आरोपी पति-पत्नि अभी फरार बताए जाते हैं।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रहलाद ढीमर का चालचलन अच्छा नहीं था। एक ओर जहां आरोपी फूल सिंह की पत्नि आरती मोगिया से उसके अवैध संबंध बने हुए थे। वहीं वह मुन्ना मोगिया की पत्नि सपना के साथ रहता था। 6 मर्ई को मृतक प्रहलाद जब फूल सिंह के घर में उसकी पत्नि के साथ था।
उसी दौैरान आरोपी फूल सिंह वहां आ गया और अपनी पत्नि के साथ मृतक को देखकर उसका खून खौल उठा। उसने पहले तो प्रहलाद की जमकर डंडों से बुरी तरह पिटाई लगार्ई लेकिन जब इससे भी उसका मन नहीं भरा तो वह पहलाद को अपने घर ले गया जहां दोनों पति- पत्नि ने उसे निर्र्ममता से पीटा।
गंभीर रूप से घायल प्रहलाद को पहले सतनवाड़ा अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत देखकर उसे शिवपुरी रैफर कर दिया गया। परन्तु जब शिवपुरी में भी उसकी स्थिति नहीं सुधरी तो डॉक्टरों ने कल रात उसे इलाज के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।