सुरवाया ग्राम पंचायत सचिव मोहनलाल निंलबित

0
शिवपुरी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3(1) एक, दो, तीन का पालन न करने एवं सौंपे गए पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का सही रूप से निर्वाहन न करने के आरोप में जनपद पंचायत शिवपुरी के ग्राम पंचायत सुरवाया के सचिव श्री मोहनलाल सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत शिवपुरी रहेगा। 

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत सुरवाया में सचिव मोहनलाल सोनी द्वारा ग्राम में पदस्थ रोजगार सहायक को अभिलेख, कम्प्यूटर, प्रिंटर, एलईडी तथा अन्य कोई सामग्री चार्ज में न देने, ग्राम पंचायत में उपस्थित न होने एवं सीसी रोड़ निर्माण हेतु आहरण की गई राशि के अभिलेख उपलब्ध न कराने के आरोप में उक्त कार्यवाही की गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!