ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत

0
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के एबी रोड स्थित बाजज शोरुम के पास एक ट्रक चालक ने मोटर साईकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकल चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र गोवर्धन कुशवाह उम्र 43 निवासी ग्राम बारई सुबह करीब 11 बजे शिक्षकों की मीटिंग में आया था, मीटिंग में जाने से पहले वह अपनी मोटर साइकल में पैट्रोल भराने चला गया। 

जब वह पैट्रोलपम्प से लौट रहा था तभी बजाज शोरुम के समीप गुना की तरफ से आ रहे ट्रक क्र. एमपी33 एचएच1963 तेज व लापरवाही से चलाते हुऐ मोटर साइकल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकल चालक गंभीर रुप से घायल हो गया मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया जिसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!