आदिम जाति कल्याण विभाग : जाली दस्तावेज लगाकर ली पदोउन्नति

NEWS ROOM
शिवपुरी। आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ लिपिक रमेश कुमार जाटव पर शिवपुरी निवासी महेश कुमार आदिवासी ने कूट रचित दस्तावेज लगाकर पदोन्नति लेने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव को शिकायत की है। अपने शिकायती पत्र में शिकायत कर्र्ता ने उल्लेख किया है कि आदिम जाति कल्याण विभाग कार्र्यालय में भृत्य के पद पर पदस्थ रमेश कुमार जाटव ने तत्कालीन जिला संयोजक से सांठ गांठ कर चतुर्र्थ श्रेणी नियमों के विपरीत सहायक ग्रेड तीन पर पद स्थापना  प्राप्त कर ली।

लिपिक द्वारा लगाए गए उक्त दस्तावेज कूट रचित होने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से मांग की है कि उक्त अभिलेखों की जांच की जाए और लिपिक को उक्त कार्र्यालय से हटाकर अन्यंत्र कहीं पहुंचाया जाए।  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!