दो पक्षों में चली लाठी, कुल्हाड़ी,9 घायल


शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत दो पक्षों में विवाद के चलते लाठी, कुल्हाड़ी चल गई। घटना में दोनों पक्ष के करीब 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार कडोरी पुत्र भीकाराम जाटव उम्र 58 वर्ष निवासी गुरकुदवाया व किरन पुत्र जयगू जाटव उम्र 32 वर्ष निवासी पडोरा गांव में स्थित काली माता के मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर घर गए थे। तभी दोनों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी। 

यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। विवाद होता देख मौके पर किरन की तरफ से किरन जाटव, अशोक जाटव, सखी बाई, किरन बाई आ गए वहीं कडोरी की तरफ से लखन, अशोक, तोरन, वीरसिंह जाटव आ गए और दोनों ने एक दूसरे पर लाठी, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्ष के करीब 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कडोरी व किरन की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!