कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग में नियमों को ताक पर रखकर संचालित इन मैरिज गार्डनों में चोरों की चांदी चल रही है और कोलारस पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। बीते रोज इन मेरिज गार्डन से दिन दहाडे चोरों ने बाईक को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
जानकारी के अनुसार कोलारस बीती रात उत्सव वाटिका में शादी समारोह में सामिल होने आए आए इमरान अली की बाईक टीव्हीएस स्पोर्ट क्र. एमपी 33 एमसी 7307 को चोर ले उड़े बताया जाता है। कि युवक अपनी बाईक को उत्सव वाटिका के सामने रखकर शादी समारोह में शामिल होने गया था इसी बीच चोर लॉज के सामने से बाईक को ले उड़े। बाईक चोरी घटना का अंदेशा तब हुआ जब कुछ देर बाद बाहर आकर बाईक को देखा तो बाईक अपने स्थान पर नही थी जिसके बाद हर संभव जगह पर ढुंढने के बाद मामला कोलारस थाने पर लिखत दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।
बताया गया है उक्त मेरिज गार्डन प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए बिना परमीशन के संचालित इस मेरिज गार्डन में नियमों को ताक पर रखकर प्रशासन को चूना लगाया जा रहा है। न ही उक्त मैरिज गार्डन में अभी तक कोई पार्किंग व्यवस्था है न ही किसी तरह के सुरक्षा के इंतजाम । मैरिज गार्डन में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण गाडिय़ां हाईवे किनारे ही खड़ी कि जाती है।
जिससे हाईवे तो जाम होता ही साथ ही चोरी जैसे घटनाओ को भी आसानी से अंजाम दिया जा सकता है। इससे बखूबी अंदाजा लगाया जा सकता है। कि मैरिज गार्डन संचालक चोरो को खुलेआम न्यौता दे रहे है। ऐसा नही है प्रशासनिक अधिकारियो को अवैध रूप् से संचालित मैरिज गार्डनो कि जानकारी न हो फिर भी प्रशासन मैरिज गार्डनो कि और कोई ध्यान नही दे रहा जिससे जाम, गंभीर हादसे और चोरी जैसी घटनाओ में लगातार ईजाफा हो रहा है।