घर में अकेली थी नाबालिग लड़की, कोई अपहरण कर ले गया

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे में ही निवासरत एक किशोरी अपने घर से बिना बताए कही गायब हो गई। इस घटना की सूचना किशोरी के परिजनों ने करैरा थाने में दी। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार करैरा कस्बे में ही निवासरत नीतू पुत्री हरबीर कोली उम्र 16 वर्ष अपने घर में अकेली थी। किशोरी के परिजन काम करने गए हुए थे और किशोरी के छोटे भाई पढऩे गए हुए थे। तभी अचानक किशोरी घर से गायब हो गई। इस बात की सूचना किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!