पिकअप में क्रूरता पूर्वक भरी 9 भैंसों को पकड़ा

शिवपुरी। छर्च थाना क्षेत्र के धमेला तिराहे पर कल पुलिस ने चैकिंग के दौरान वहां से गुजर रहे एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें नौ भैंसे निर्र्दयीता पूर्र्वक भरी हुई थी। जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराकर उक्त वाहन को जप्त कर लिया और वाहन चालक गिर तार कर उसके खिलाफ 11 घ पशुक्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

जानकारी के अनुसार कल छर्च पुलिस द्वारा शिवपुरी श्योपुर रोड़ पर चैकिंग लगार्ई गर्ई थी। इसी दौरान वहां से एक पिकअप वाहन गुजरा जिसे आरोपी खर्ईयम खांन निवासी इस्लामपुरा थाना बागचीनी मुरैना चला रहा था। 

जिसे पुलिस ने रोक लिया और वाहन की तलाशी ली तो उसमें चार भैंसे व पांच पड़े निर्र्दयीता पूर्र्वक भरे हुए थे। जिन्हें पुलिस ने वाहन से मुक्त कराया और आरोपी से उक्त जानवरों  के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे जिन्हें आरोपी पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। तो पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर लिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!