वामपंथी अत्याचारों के विरोध में RSS करेंगी धरना प्रर्दशन

Updesh Awasthee
शिवपुरी। केरल में बामपंथी अत्याचारों के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूरे भारत में दिए जा रहे धरने के क्रम में शिवपुरी में भी 2 मार्च को विशाल धरना एचडीएफ सी बैंक के सामने मु य चौराहे पर दिया जाएगा। जिसमे इष्ट मित्रों सहित अधिक से अधिक सं या में पहुंचकर एकता का परिचय देने की मांग की है। 

इसी के निमित्त आज आवश्यक बैठक संघ कार्यालय राघवेंद्र नगर में आयोजित की गई, जिसमें तय किया गया कि घर घर तक बामपंथी अत्याचारों को स्वयंसेवक पहुचाएंंगे। इसी क्रम में चार खंडों की बैठक 28 फरवरी को दोपहर 1 बजे सिद्धेश्वर धर्मशाला, 5 बजे ठाकुर बाबा मंदिर नबाब साहब रोड, 8 बजे सेवा भारती कार्यालय कमलागंज, 8 बजे पुरानी शिवपुरी में बैठक आयोजित की गई।

सभी से आग्रह है स्वयं के द्वारा जो भी स्वप्रेरणा से किया जा सके करने का आग्रह है व अपने हिन्दू भाई जो बामपंथी अत्याचार से शहीद हुए है उनके बलिदान को व्यर्थ न जाने दे,संपूर्ण भारत की तरह शिवपुरी में भी हिन्दू एकता का परिचय दे। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!