उत्तर प्रदेश के झांसी में चुनाब को लेकर बॉर्डर सील,11 जगह चैकिंग

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के सटे उत्तर प्रदेश के झांसी में कल होने बाले चुनाब को लेकर पुलिस ने दोनो प्रदेशों के बॉर्डरों पर नाकेबंदी कर सील कर दिए है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे के निर्देशन में की गई है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश की और आने जाने बाले यात्रियों को पुलिस की शक्त चैकिंग से गुजरना होगा।

उत्तर प्रदेश चुनाब को लेकर की गई नाकाबंदी से जिले के चार थानों की पुलिस दिनारा, खनियाधाना, पिछोर और बामौरकलां की पुलिस को पुलिस अधीक्षक ने मुस्तैद किया है। यह पुलिस बल चुनाब होने तक चौबीस घण्टे बनाए गये 11 पॉइंंटों पर सघन चैकिंग करेगा। साथ ही पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे तीन किमी की दूरी में स्थिति शराब की दुकानों को भी पूर्णत: बंद कर दिया है। 
पुलिस ने इन चारो थाना क्षेत्र के स्थिति चोरों थानों के आर्म भी पुलिस ने जमा  करा लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!