
जानकारी के अनुसार फरियादी मनोज जैन अपने मित्र राजकुमार अग्रवाल के साथ कल सुबह 7:30 बजे अपने घर आदर्र्श नगर से बार्ईक पर सवार होकर खतौरा जाने के लिए निकले थे जैसे ही मनोज आरोपी महिला लता कपूर पुत्री नंदलाल कपूर निवासी आदर्श नगर के घर के पास पहुंचा तभी आरोपी महिला के पालतू कुत्ते ने मनोज का पैर अपने जबड़ों में जकड़ लिया। जिससे मनोज के पैर से खून निकल आया।
जब युवक ने कुत्ते की मालकिन लता कपूर से शिकायत की तो आरोपी महिला उससे लडऩे के लिए आमद हो गई। पीडि़त युवक ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो महिला अत्याधिक क्रोधित हो उठी बाद में पीडि़त युवक थाने पहुंचा और घटना की शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 279, 352 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।