शिवपुरी: घर में ले जाकर नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरैप

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलोथरा मेंं दो युवकों ने एक किशोरी को पकड़कर  उसे घर ले जाकर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। किशोरी चिल्लाई पर आरोपीयों ने उसकी चीख नहीं सुनी और बारी बारी से उसके साथ बलात्कार करते रहे। 

किशोरी ने बलात्कार के बात पूरी घटना करैरा थाने पहुॅचकर बताई। जहॉ पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज एक 17 वर्षीय किशोरी अपने घर से अपनी दादी के घर सेम की फली तोडऩे जा रही थी। तभी रास्ते में किशोरी को गांव में ही निवासरत राजा जाटव और लखन मिल गये। दोनो ने किशोरी को रोक कर अपने साथ चलने की कहा। किशोरी ने जाने से इंकार किया तो आरोपी किशोरी को उठाकर अपने साथ लेकर राजा के घर ले गये।

राजा के घर पर उस समय कोई नहीं था। दोनों ने पकडक़र किशोरी के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। किशोरी चीखती रही पर दोनो आरोपीयों ने उसकी चीख को दबा दिया और एक घर के बाहर पहरेदारी करता रहा और दूसरा किशोरी की आबूरू से खेलता रहा। 

बलात्कार की घटना के बाद आरोपीयों ने उक्त घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। किशोरी ने उक्त बात की शिकायत अपने परिजनों से की। जहॉ पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी राजा जाटव और लखन जाटव के खिलाफ धारा 376(2जी),342,506 ताहि 5(जी),6 पीसीएसओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!