
जानकारी के अनुसार शहर के ठकुरपुरा में निवासरत एक 20 वर्षीय महिला जो कि प्रेगनेंट है। जिला चिकित्सालय में अपना चेकअप कराने आई हुई थी। गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर आर के जैन ने देखा और उसका प्रेगनेसीं का मामला होने के चलते महिला डॉक्टर को दिखाने का बोला। जिसपर महिला ने जिला चिकित्सालय में पदस्थ महिला डॉॅक्टर को दिखाया। महिला डॉक्टर ने उक्त महिला का चेकअप कर उसको एक्सरे कराने को कहा।
महिला एक्सरे कराने गई तो जिला चिकित्सालय में के एक्सरे रूम में कर्मचारी पूरन जाटव ने महिला को साड़ी उतारने को कहा। महिला ने उसके कहे अनुसार साड़ी उतारी तो कर्मचारी ने महिला से कहा कि वह अंदर कमरे दूसरे कमरे में आ जाए जहॉ उसका एक्सरे होगा।
महिलाा कर्मचारी के बताए अनुसार कमरे में गई तो आरोपी कर्मचारी ने महिला से अंत:वस्त्र उतारने को कहा। जब महिला ने आपत्ति जताई तो कर्मचारी ने महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी। आक्रोशित महिला ने कर्मचारी को थप्पड़ रसीद कर दिया और चिल्लाती हुई कोतवाली पहुॅची जहॉ पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इनका कहना है-
यह मामला महिला और उक्त कर्मचारी के बीच जमीनी विवाद का है। इस तरह की कोई भी शिकायत हमारे पास नहीं आई है। अगर महिला हमारे पास आकर शिकायत करती है तो हम उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही करेंगें।
डॉ.एसएस गुर्जर,
आरएमओ जिला चिकित्सालय