रास्त को लेकर विवाद: कट्टे से फायर, महिला सहित 2 युवक जख्मी

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जुग्गीपुरा में रविवार रात दो यादव परिवारों के बीच रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हो गया इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कट्टे से फायर झोंक दिया। जिसमें एक महिला सहित दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। 

इस घटना में एक युवक पवन यादव की गोली लगने से गंभीर हालत ज्यादा गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन सिंह यादव पुत्र रामराजा यादव निवासी जुग्गीपुरा रविवार को अपने परिवार की सदस्य सरोज यादव और सुरेश यादव के साथ खेत से काम करके लौट रहा था। 

रास्ते में उसका विवाद आरोपी पवन यादव से हो गया और इसी विवाद के चलते उसके सहयोगी रमेश यादव, नरेन्द्र यादव,भरत यादव और आजाद यादव ने एक राय होकर फरियादी पक्ष के तीनों सदस्यों पर हमला बोल दिया। 

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच खेत से निकलने को रास्ते का विवाद पुराना चला आ रहा है। जिस पर रविवार को विवाद हो गया। इसी विवाद पर आरोपी ने फ रियादी पवन सिंह यादव पर कट्टे से फायर कर दिया।

जिससे गोली फरियादी को लग गई और वह घायल हो गया वहीं इस घटना में फ रियादी के भाई सुरेश और उसकी पत्नी सरोज को भी छर्रे लग गए। आरोपी घटना के बाद मौके से भाग गए। बाद में घायलों को पिछोर लाया गया जहां पुलिस ने बयान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।