
ज्ञात हो कोलारस राई रोड पर निर्माणधीन पुलिया के दोनो साईड गडडे खोदकर और बीच रास्ते में गिटटी को बिखराकर ठेकेदार द्वारा छोड़ दिया गया था। जिससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे है। इसी लापरवाही से बीते दिनो ही कोलारस थाना क्ष़्ोत्र में 6 नब वर को कोलारस से अपनी बाईक से रात में कोलारस से घर लौट रहे युवक राजेन्द्र धाकड़ पुत्र रणवीर धाकड़ निर्माणधीन पुलिया के बीची बीच फैली गिटटी से फिसलकर हादसे का शिकार हो गया जिसकी 17 दिन बाद ईलाज के दौरान ग्वालियर अस्पताल में मौत हो गई थी। युवक की मौत के करीब दस दिन बाद भी निर्माणधीन पुलिया की हालत जस की तस बनी हुई है। और प्रशासन अन्य हादसे की बाट जोह रहा है।
चार दिन पहले भी एक युवक बाईक सहित हादसे का शिकार होने से बच गया और गडडे से पहले ही गिर पड़ा जिससे युवक घायल हो गया गनीतम रही वह पुलिया के समीप बने गडडे में नही गिरा नही तो युवक गंभीर हादसे का शिकार हो सकता था।
आज भी देर रात पुलिया आज भी लोग उसी रास्ते से मौत का सफर करने को मजबूर है। कोलारस के अधिकारियो के साथ कोलारस में सभी आधादर्जन पार्टीयो के दर्जनो जनप्रतिनिधियो का भी ध्यान इस और आक्रशित नही हुआ है।
किसी जनप्रतिनिधि ने भी इस पुलिया के लिए सुरक्ष़्ाा के लिहाज से अपनी प्राथमिक्ता दर्ज नही कराई है। जिससे पुलिया पर सुरक्षा इंतजाम या कार्य जल्द हो सके जिससे इस मार्ग पर चलने वाले राहगीरो को परेशानियो का सबब बनी पुलिया से निजात मिल सके। लेकिन यहां तो ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सभी प्रशासनिक जि मेदार कानो में तेल डालकर बैठे हो।
रात के समय कई हादसे होते होते बचे
दर्जनो गांवो को जोडने वाला कोलारस राई रोड पर से रोज सेंकड़ो वाहन आते जाते है। लेकिन नई तहसील भवन से कुछ दूरी पर राई रोड पर बनी निर्माणधीन पुलिया के दोनो और करीब दस फुट गहरे खोदकर दो महीने पहले ठैकेदार द्वारा डाल दिये है। रात में वाहन चालको को ज्यादा परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है।
रात में वाहन चालको को यह गडडे आसानी से नही दिखते और यदी सामने से कोई वाहन आ रहा हो तो यह गडडे दिखने का कोई सवाल ही नही है। ऐसे में कई वाहन इन गडडो में गिरने से बाल बच गए है। गडडे इतने गहरे है की गडडो में काई भी वाहन चालक गिरकर मौत के गाल में आसानी से समा सकता है।
यह पुलिया नए तहसील भवन के करीब बने होने बाद भी यहां किसी अधिकारी का ध्यान नही गया है। तहसील भवन में प्रभारी नायब तहसीलदार के साथ नायब तहसीलदार भी रोज अपनी आमद दर्ज कराते है।
गडडो के पास नही लगा सूचना बोर्ड
राई रोड पर पुलिया निर्माण के लिए सडक़ के दोनो और खोदे गए गडडो के पास न कोई सूचना बोर्ड लगा है। न ही सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम जिससे आने जाने वालो को पता ही नही लगता आगे निर्माणधीन कार्य चल रहा है। और लोग सर्तकता से पुलिया पार करे। जिस कारण पहले भी एक युवक की जान इस पूलिया में गिरने से जा चुकी है।
अगर सूचना बोर्ड पूलिया के निर्माण के पास लगा होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी। और आगे होने वाले हादसे भी रोके जा सकते है। हद तो तब हो गई जब पहले ही इस पूलिया के गडडे में गिरने से एक युवक की मौत हो चूकी है।