शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल माटी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ पडौस के ही दो युवकों ने उस समय अश्लील हरकत कर दी जब वह शौच के लिए गई हुई थी। इस बात की शिकायत किशोरी ने घर आकर अपने परिजनों से की परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुॅचे जहॉ पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एक 15 वर्षीय किशोरी अपने घर के पास ही शौच के लिए गई हुई थी। तभी पडौस में रहने बाले कल्लू खान और साकिर खांन पहुॅच गए और किशोरी का हाथ पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जब बालिका ने इस बात का विरोध किया तो आरोपीयों ने किशोरी के कपडे फाडने का प्रयास किया।
इतना ही नहीं दोनो आरोपीयों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ के बाद बिना कपड़ों के घर भेजने की कहने लगे। किशोरी मुस्किल से आरोपीयों के चंगुल से छूट कर आ सकी और पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुॅचे जहॉ पुलिस ने दोनो आरोपीयों के खिलाफ धारा 354,354ए,323,294,506,34 ता.हि. एवं धारा 08 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बताया यह भी गया है कि किशोरी के परिजनों का उक्त युवकों से अतिक्रमण की जमींन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनो परिवारों में विवाद होता रहा है और इसी दुश्मनी के चलते उक्त दोनो युवकों पर मामला दर्ज कराया गया है।