
जानकारी के अनुसार रेखा पत्नि नरेश कुशवाह उम्र 26 बडा लुहारपुरा अपने घर में सुबह पौंछा लगा रही थी। तभी पास में ही पानी गर्म करने की रौड़ में करंट आ गया जो महिला को छू गई। इस करंट की चपेट में आई महिला रेखा फडफडाती रही। परिजन दौडक़र आये और महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुॅचे। जहॉ महिला की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर रहे थे। तभी महिला ने दम तोड़ दिया।
इस बात की सूचना परिजनों ने अस्पताल चौकी में दी। जहॉ पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।