कार्रवाई के लिए खबर: इस बंद पडे होटल पर परोसा जाता है सिर्फ जिस्म

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाने के अंतर्गत आने वाले एक बंद पडे होटल में खुलेआम दिनदहाड़े जिस्म परौसा जा रहा है। स्थानीय लोगो ने इसकी कई बार शिकायत भी की है परन्तु इस पर कोई कार्यवाही नही की गई है। एबी रोड पर बंद पडे इस ढ़ाबे से पुलिस दिन में 10 बार निकलती है। लेकिन सब सेट होने के कारण कार्रवाई नही होती है। 

जानकारी के अनुसार कोलारस क्षेत्र में इस समय जिस्म फरौसी का धंधा खुलेआम चल रहा है। इस रैकेट को कोलारस की एक महिला ऑपरेट कर रही है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगो से लेकर ट्रक ड्रायवरो तक को जिस्म परोसा जाता है। 

कोलारस तहसील के दैहरदा चौराहे पर पेट्रोल पंप से पहले एबी रोड़ पर स्थित बंद पडे इस होटल पर यह खेल खुलेआम खेला जा रहा है। बताया जा रहा है इस होटल से कोलारस में रहने वाली महिलाएं यहां प्रतिदिन धंधा कराती है,स्थानीय निवासियों ने इसकी कई बार शिकायतें की परन्तु कोई कार्रवाई नही की जाती है। 

इस मामले में स्थानीय निवासियो का कहना है कि यहां ट्रक चालकों को यहां जिस्म मुहैया कराया जाता है। इस बंद पडे होटल पर दिन भर ट्रको की लंबी-लंबी कतारे लगी रहती है। इस रैकेट का संचालन करने वाली महिला कोलारस की है। वह अपने साथ लाई लड़कियो को इस बंद पडे होटल की पीछे खेंतो में परोसा जाता है या फिर ट्रको में बिठा दिया जाता है। 

बताया यह भी जा रहा है कि इस रेकेट का संचालन करने वाली महिला लोकल स्तर के व्यक्तियो को भी जिस्म सप्लाई करती है। दलालो के माध्यम से फोन पर बुंकिग होती है। पहले व्हाटसऐप के जरिए लड़कियो के फोटो भेजे जाते है और रेट तय होने बाद स्थान चयन तय हो जाता है। 

स्थानीय लोगो ने बताया कि इस महिला के दलाल शराब और शबाब उपलब्ध कराते है। जगह भी दलाल उपलब्ध कराते है,और यह जगह होती है सिंध किनारे बने कृषि फार्म यह रात भर शराब और शबाब की पार्टीया चलती रहती है। 

इस मामले में तो अपने राम का कहना है कि दैहरदा तिराहे पर बंद पडे इस होटल पर इस क्षेत्र की पुलिस और पेट्रोलिंग पार्टी की नजर क्या नही जाती है। इस कारण नही जाती कि सब सेट है भाई...............
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!