डण्डा बैंक से त्रस्त डीजे संचालक ने गटका जहर,सुसाईड नोट में चार कर्जदारों का नाम

शिवपुरी। शहर मेें वैसे तो बीते कुछ समय से डण्डा बैंक संचालकों का बोलबाला रहा है जो औनें-पौने दामौ पर व्याज के रूपये देकर उन्हें डण्डे की दम पर बसूल करते है। मूलधन चुकाने के बाद भी जब कर्जदार विनोद पुत्र केशव यादव से डंडा बैंक चलाने वाले लोगों ने मनमाना व्याज मांगा तो परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया।


गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी नाजुक हालत देखकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया।  युवक की जेब से एक सुसार्ईड नोट भी मिला है। जिसमें चार सूदखोरों के नाम और उन्हें अदा की गर्ई राशि का उल्लेख किया गया है। इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार विनोद यादव टाईगर डीजे के नाम से डीजे का व्यवसाय करता है। सुसार्ईड नोट के अनुसार उसने डीजे खरीदने के लिए सोनू शर्मा निवासी गांधी कॉलोनी से 2.5 लाख रूपए लिए थे। जिसका व्यास सहित उसने सोनू को 7 लाख रूपए चुका दिया। 

इसी तरह कपिल पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी सुभाष कॉलोनी ने 1.5 लाख रूपए मूलधन का 3.40 लाख रूपए बसूल लिया। वहीं सूदखोर विजय शर्र्मा निवासी कमलागंज और भोला आर्ईक्रीम वाले ने भी मूलधन से अधिक व्याज बसूल लिया। इसके बावजूद भी सूदखोरों ने उसे कर्जे से मुक्त नहीं किया और आए दिन सूदखोर उससे रूपए मांगते रहते थे। 

विनोद ने सुसार्ईड नोट में बताया कि सूदखोरों द्वारा उसे परेशान किए जाने से और कर्जा चुकता करने के बाबजूद भी रूपए मांगे जाने से वह काफी परेशान हैं। जिस कारण वह जहर खाकर अपनी जान दे रहा है। उसने यह भी उल्लेख किया है कि उसकी अगर मौत हो जाती है तो इसकी जि मेदार सूदखोर ही रहेंगे। रात्रि में विनोद के जहर खाने के बाद उसका मित्र अंकित यादव उसे अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!