बीते साल की सबसे चर्चित लव स्टोरी में खलनायक थे एसपी कुर्रेशी

शिवपुरी। वर्ष 2016 में कई लव स्टोरी मीडिया में छाई रही। परन्तु एक जंगल की लव स्टोरी को मीडिय़ा ने सबसे ज्यादा प्रकाशित किया था। इस लव स्टोरी में खलनायक की दमदार भूमिका अदा की थी तात्कालिन एसपी मों.यूसुफ कुर्रेशी। 

चंदा बचपन से ही लडक़े के साथ रहती थी और वह लडको जैसे ही कपडे पहनने का शौक रखती थी। इतना ही नही वह लडको के पसंदीदा खेल भी खेलती थी। 

रिश्ते उसका ममेरा भाई चंदा गड़रिया के संपर्क में आया तो चंदा और चंदन का दिल एक दूसरे के मिलने के लिए बेताव रहने लगा। बताया गया है कि चंदा को बाईक पर घूमना सबसे ज्यादा पंसद था और चंदन उसे बाईक पर घुमाया करता था। 

रिश्ते में भाई बहन होने के कारण उन पर किसी ने शक नही किया और चंदा के परिजनो को चंदन के साथ चंदा को घुमने फिरने की पूरी आजादी दे रखी थी। चंदन ने ही चंदा को बाईक चलाना सिखाया था। 

जैसे ही चंदा गड़रिया ने अपनी जवानी में कदम रखाए चंदा की खुबसूरती बढती ही जा रही थी। और चंदा की जैसे उम्र बढ रही थी वैसे ही उसकी प्रेमलीला की किस्से में चर्चित हो रहे थे इस कारण चंदा के परिजनो ने उसकी शादी नाबालिक उम्र 15 वर्ष मे पिछोर क्षेत्र के भोडन गांव के वीरपाल के साथ कर दिया। 

चंदा का मन पति में नही लग रहा था। चंदा को ससुराल की बंदिशे पंसद नही आ रही थी। और उसका मन ससुराल में नही लग रहा था। चंदा जब ससुराल से अपने मायके आ जाती थी तो चंदन भी अपने मामा के यहां आ जाता था। इश्क छुपता नही छुपाने से यह गाना चंदा की निजी जिंदगी पर चरित्रार्थ होने लगा।  इन दोनो का मिलना जुलना घुमना फिरने की खबरे ससुराल तक भी पहुचंने लगी और चंदा का ससुर इस रिश्ते पर प्रश्रचिन्ह खडे करने लगा। 

बताया गया था कि  चंदन गड़रिया जब बलात्कार के आरोप में फरारी काट रहा था। तब दोनो के रिश्ते में ज्यादा नजदीकी आ गई और इस नजदीकी का सबसे ज्यादा विरोध चंदा के ससुर और चचिया ससुर कर रहे थे। चंदन ने चंदा को अपने प्यार में पूरी तरह गिर त मे ले रखा था और डकैत रामबाबू की किस्से चंदा को उनमुक्त और स्वच्छंद जीवन जीने को प्रेरित कर रहे थे। 

इस भाई- बहन के प्यार को जब समाज स्वीकार नही कर रहा था तो दोनो ने जंगल में उतरने का प्लान बनाया। इस तरह प्रेमी के हर कदम का साथ देने चंदा.चंदन के साथ जंगल में उतर गई। 

गड़रिया गैंग पार्ट 2 में भले ही सरगना चंदन हो पर चलती चंदा की थी। स्वयं चंदन ही चंदा के कपडे धोने से लेकर हर काम करता था। पकड के साथ मारपीट भी चंदा ही करती थी। 

लेकिन इस जंगल की लव स्टोरी के सबसे बडे विलेन बने शिवपुरी के एसपी मों यूसुफ कुर्रेशी। इन्होने पहले चंदन के मुठभेड में ढेर किया और चंदा को जिंदा गिर तार कर लिया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!