दो परिवारों में खूनी संघर्ष: चले तलवार फरसे, 7 घायल

पोहरी। जिले के पोहरी अनुविभाग के ग्राम चौसा में कल यादवों और गिरी परिवार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दोनों ओर से कुल्हाड़ी और लाठियों लुहांगी,तलबार और फर्सों का प्रयोग किया गया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से सात लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गांव के सोनू गिरी पुत्र कैलाश गिरी और जगदीश यादव पुत्र राजसिंह यादव के बीच काफी पुराना विवाद चला आ रहा था। कल शाम 7 बजे दोनों आमने सामने आ गए और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठियों और कुल्हाडिय़ों से लैश होकर एक दूसरे के आमने सामने आ गए और फिर क्या था जमकर हथियार और लाठियां एक दूसरे के खिलाफ चलने लगी और देखते ही देखते घटना स्थल युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया।  

इस घटना से पूरे गांव में भय का माहौल निर्मित हो गया। सोनू गिरी की ओर से घटना में उसकी भाभी राजकुमारी, चाचा अयोध्या, सहित स्वयं सोनू भी घायल हो गया। जबकि दूसरी ओर से जगदीश यादव सहित सुशीला, हरी सिंह, रूबी और अखैह सिंह को चोटें आई हैं। 

बलबे के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे जहां उन्होंने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज करा दी। पुलिस ने सोनू गिरी की फरियाद पर से जगदीश यादव, देवेन्द्र यादव, अखैैह यादव, लखन यादव, भरत यादव, कल्लू यादव, शैलेन्द्र यादव,महेन्द्र यादव के खिलाफ की धारा 323, 294, 506 सहित 147,148, 149 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

वहीं जगदीश यादव की रिपोर्ट पर से आरोपी कैलाश गिरी, हरवंश गिरी, सोनू गिरी, अयोध्या गिरी, कल्लू गिरी, अवध गिरी और संजय गिरी के खिलाफ की धारा 452, 323, 294, 506, सहित 147,148, 149 की कायमी की है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!