पं. जवाहरलाल नेहरू भारतीय राजनीती के मुख्य बिंदु थे: शिवहरे

कोलारस। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 10 बजे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक एव स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।

नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कहा पंडित जवाहरलाल नेहरु ने जो एक महान वकील और राष्ट्रिय समाजसेवी थे। पं. नेहरु ट्रिनिटी विश्वविद्यालय, कैंब्रिज से स्नातक करने के बाद उन्होंने ने वकीली का प्रशिक्षण लिया और भारत वापिस आने के बाद उन्हें अलाहाबाद उच्च न्यायालय में शामिल किया गया। 

लेकिन उन्हें भारतीय राजनीती में ज्यादा रुचि थी और 1910 के स्वतंत्रता अभियान में वे भारतीय राजनीति में कम उम्र में ही शामिल हो गये और बाद में भारतीय राजनीती का केंद्र बिंदु बने।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौहन गौड़ ने पंडित ज्वाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा पंडित नेहरू महात्मा गाँधी के सहायक के तौर पर भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मु य नेता थे जो अंत तक भारत को स्वतंत्र बनाने के लिए लड़ते रहे और स्वतंत्रता के बाद भी आखरी सांस तक देश की सेवा की। 

विधायक प्रतिनिधी ओपी भार्गव ने पंडित ज्वाहरलाल नेहरू के व्यक्त्तिव पर प्रकाश डालते हुए बताया की पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का रचयिता माना जाता था। पंडित संप्रदाय से होने के कारण उन्हें पंडित नेहरु भी कहा जाता है। जबकि बच्चो से उनके विशेष लगाव के कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरु के नाम से जानते थे।

सिंधिया फेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे ने बताया की 1920 में भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस में शामिल होकर पंडित जवाहरलाल नेहरू महान और प्रमुख नेता बने और बाद में पूरी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें एक विश्वसनीय सलाहकार माना। 1929 में कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में नेहरु ने ब्रिटिश राज से स पूर्ण छुटकारा पाने की घोषणा की और भारत को पूरी तरह से स्वतंत्र राष्ट्र बनाने की मांग की।

नेहरु और कांग्रेस ने 1930 में भारतीय स्वतंत्रता अभियान का मोर्चा संभाला ताकि देश को आसानी से आजादी दिला सके। उनके सांप्रदायिक भारत की योजना को तब सभी का सहयोग मिला।

धमेन्द्र जैन पल्लन ने बताया की जब पंडित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय कांग्रेस के मु य नेता थे। उनके स्वतंत्रता अभियान को तब सफलता मिली जब 1942 के ब्रिटिश भारत छोडो अभियान में ब्रिटिश बुरी तरह से पीछे रह गये और उस समय कांग्रेस को देश की सबसे सफल और महान राजनितिक संस्था माना गया था। 

जिसके बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की इसके बाद सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर एक एक कर पुष्पांजलि अर्पित की। 

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड विधायक प्रतिनिधि ओपी भार्गव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, सिंधिया फेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे, हरिओम रघुवंशी,  वलबीर निवौरिया, भगवत शर्मा, प्रमेन्द्र शर्मा, सफी काजी, सुरेश गौड, इमरान अली, दीपक वत्स सुरेन्द्र सिंह, रमेश कुशवाह, लाला रधुवंशी, कैलाश पाण्डे, नारायण र्निवोरिया, लक्ष्मण बैरागी, सहित अनेक कांग्रेसियो ने पुष्पअर्पित किये।