बंदर का आतंक: बुआ के साथ स्कूटी पर जा रहे मासूम पर बंदर का हमला

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली अंर्तगत अपनी बुआ के साथ स्कूटी से घर जा रहे मासूम पर एक उत्पाती बंदर से शहर के मटका पार्क के पास हमला कर दिया। हमले में बंदर ने मासूम को घायल कर दिया। बुआ ने जैसे तैसे बंदर को भगाया और बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार मासूम प्रयाग राठौर अपनी बुआ वंदना राठौर के गुरूवार शाम को अपने श्रीराम कॉलोनी स्थित अपने घर स्कूटी से जा रहा था तभी एक उत्पाती बंदर ने अचानक उन पर हमला कर दिया। जब तक वे कुछ समझ पाते मासूम पर बंदर ने हमला कर दिया। 

हमले में प्रयाग के चेहरे पर निशान आये। प्रयाग की बुआ ने बताया कि उन्होंने मासूम को स्कूटी से फेंका तब जाकर कही बन्दर मासूम को छोड़ कर भगा। इसके बाद प्रयाग को शिवपुरी के कई अस्पतालों में गए पर वहां डॉक्टर नहीं मिले जब मासूम को जिला चिकित्सालय ले गए तो वहां भी रेबीज़ का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था इस कारण उन्हें प्रयाग को ग्वालियर इंजेक्शन लगवाने के लिए ले जाना पड़ा। 

विदित हो कि आये दिन शहर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। उसके बाद भी फोरेस्ट विभाग उक्त बंदर को पकडऩे की जहमत तक उठा पा रहा है। यह बंदर आये दिन शहर में मासूमों को अपना शिकार बना रहा है। कभी यह स्कूल परिसर में पहुॅचता है तो क ाी घरों में लेकिन आज तक फोरेस्ट ने इसे पकडऩे का प्रयास तक नहीं किया। एक बंदर ने पूरे शहर में आतंक बरफा रखा है।

वृद्धा को हाथ में काटकर बंदर ने किया घायल
शहर के डाक बंगला रोड स्थित वशिष्ठ कॉलोनी में घर के बाहर बैठीं एक महिला को उत्पाती बंदर ने गुरुवार की शाम हमलाकर घायल कर दिया। बंदर ने महिला कमलेश गुप्ता उम्र 75 वर्ष के हाथ पर काटकर घायल कर दिया। 

उनके पुत्र सुनील गुप्ता ने बताया कि उनकी मां कमलेश घर पर थीं कि तभी बंदर आ गया। बंदर ने काट लिया, उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। एक महीने पहले इसी बंदर ने कमलेश के नाती गोल्डी पुत्र शरद गुप्ता पर हमलाकर दिया था और उसे काट लिया था। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद कई दिनों तक उसका उपचार किया गया। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!