
जानकारी के अनुसार में दीपा पत्नि जाधबसिंह गर्जुर उम्र 40 वर्ष परिवर्तित नाम बीती रात्रि अपने घर में सो रही थी। तभी पडौस में ही रहने वाले और रिश्ते में देवर लगने बाले लज्जाराम और प्रताप गुर्जर महिला के घर में घुस आये। उस समय महिला का पति खेत में पानी देने गया हुआ था। महिला को अकेला देख कर दोनो आरोपी महिला के कमरें में आ गये और महिला की साड़ी खींचने लगे।
महिला जब चिल्लाई तो महिला का ससुर आ गया। जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग गये। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 354,456 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया हैै।