
21 वीं सदी हमारी होगी। उक्त बात पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहे पर गत दिवस आयोजित म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ की स्थापना दिवस के मौके पर मु य अतिथि बतौर कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख पूरनलाल बाथम, मुख्य वक्ता वरिष्ठ शिक्षाविद पुरूषोत्तम गौतम, विशिष्ठ अतिथि रमेश शिवहरे, हरीश चौबे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया।
अतिथि परिचय दिलीप शर्मा सचिव ने कराया। संगठन गीत जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव ने सुनाया। तथा संचालन मुकेश आचार्य ने किया। आभार व्यक्त फतेह सिंह गुर्जर ने किया।
1978 में हुई संघ स्थापना: गौतम
शिवपुरी। मु य वक्ता पुरूषोत्तम गौतम ने बताया कि राज्य कर्मचारी संघ की स्थापना 6 अक्टूबर 1978 को दंतोपंत ठेंगड़ी ने की थी। यह विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो विशुद्ध राष्ट्रभक्त आधार पर खड़ा है। हमारी संस्कृति सर्वे भवन्तु सुखिन पर आधारित है। जिसका मु य उद्देश्य व्यापार, तपस्या और बलिदान है यह एकात्मवादी संगठन है। जो संघर्ष के साथ बढ़ा है।
कर्मचारियों की समस्याओं का चिंतन करना चाहिए: बाथम
संगठन में सभी कर्मचारी मिलकर सहयोग करते हैं हमें कर्मचारियों की समस्याओं की चिंता करना चाहिए और उनका निराकरण किस प्रकार हो सोचना चाहिए। प्रदेश सरकार ने हाल ही में दैनिक वेतन भोगी कर्मचरियों को नियमित किया है। उसका हम आभार मानते हैं।