युवक संदिग्ध परिस्थिति में मिला रोड़ किनारे, उपचार के दौरान मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रायचंदखेड़ी के बीते रोज एक युवक पड़ा हुआ दिखाई दिया। इस बात की सूचना राहगीरों ने युवक के परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर जाकर युवक को उठाकर अस्पताल लेकर आये। जहॉ डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ध्यान सिंह पुत्र सीताराम राबत उम्र 28 वर्ष निवासी न्यू शिवकॉलोनी अपने घर से बाजार की कह कर निकला। लेकिन बीती शाम उसके भाई बंटी के मोबाईल पर कॉल आया कि ध्यानसिंह रायचंदखेडी के पास पड़ा हुआ है। 

बंटी मौके पर पहुॅचा और अपने भाई को लेकर जिला चिकित्सालय पहुॅचा जहॉ डॉक्टरों ने बताया कि इसने जहर का सेवन किया है। युवक की हालात लगातार विगड रही थी तो डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। अब युवक ने जहर का सेवन क्यों किया या किसी ने जहर खिलाया यह अभी स्पष्ट नही हो सका है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!