महिला के साथ पडौसियों ने कर डाला गैंगरेप

बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया में दो युवको ने एक महिला के घर में घुसकर गैंगरेप कर डाला उस समय महिला का पति और ससुर खेत पर गये हुए थे। दोनों के लौटने पर महिला ने यह पूरा घटनाक्रम पति को बताया। पति महिला को लेकर थाने पहुॅचा और आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार रूपबती पत्नि राजू सिंह परिवर्तित नाम उम्र 28 वर्ष निवासी खिरिया अपने घर पर अकेली थी। पति और ससुर खेत पर गये हुए थे। तभी गांव के ही हल्के और कमलेश कुशवाह आ गये और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ धारा 376डी ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!