सफारी में अबैध हथियारों के साथ युवक पकड़ा

Updesh Awasthee
करैरा। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के पिछोर तिराहे पर पुलिस ने चेंकिग के दौरान एक सफारी में सबार युवक से अबैध हथियार बरामद किये है। पुलिस पकडे गये आरोपी से पूछताच में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ करैशी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अपराध की नियत से पिछोर तरफ से दिनारा आ रहा है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दिनारा थाना प्रभारी राजाराम तिवारी को चैकिंग करने के निर्देश दिये। 

बाहन चैकिंग के दौरान एक लाल कलर की सफारी क्रमांक यूपी 93 एम 4113 को रोका और छानबीन की तो गाड़ी में एक 32 बोर की पिस्टन,8 जिंदा राउण्ड,एक 12 वोर की दुनाली बंदूक और 4 जिंदा राउण्ड सहित एक युवक रविन्द्र उर्फ राघवेन्द्र उर्फ छोटू पुत्र दातार सिंह यादब निवासी गणेशपुरा थाना बबीना जिला झांसी उत्तरप्रदेश को गिर तार कर लिया है। पुलिस ने उक्त आरोपी पर 25/27 आर्मएक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। बताया गया है आरोपी से जप्त किये गये हथियार फेक्ट्रीमेड है। जो संभवत:: किसी से लूटे गये है। पुलिस बारीकी से पूछताछ कर रही है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!