खनियाधाना। जिले केे खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गूढऱ में अपने मामा के घर आये एक युवक ने फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज लिया है।
जानकारी के अनुसार अरविंद पुत्र रामस्वरूप गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी दुल्हई थाना क्षेत्र भौंती अपने मामा हरीओम पुत्र दयाराम गुप्ता निवासी गूढऱ में 29 तारीक को आया हुआ था। बीती रात्रि दोनो मामा अपने अपने कमरे में सो रहे थे और अरविंद को सोने के लिये अलग कमरा दे दिया था। बीति रात्रि अज्ञात कारणों के चलते अरविंद ने अपने कमरे में फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अरविंद ने फॉसी क्यों लगाई यह स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस मामले की जॉच में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो उक्त युवक ने फॉसी प्रेम प्रसंग के चलते लगार्ई है। पुलिस युवक के घर भौती थाना क्षेत्र में पहुॅचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।