
जानकारी के अनुसार प्रीति कोर उम्र 17 वर्ष निबासी पठारी थाना मुगाबली और दीपा वर्मा निवासी पठारी थाना मुगांवली जिला अशोकनगर उम्र 17 वर्ष बीती रात्रि पटेलनगर स्थिति सकुंतला परमार्थ समिति में रह रही थी। तभी अचानक रात्रि में दोनो बालिकायें बिना बताये कहीं गायब हो गई। समिति की संचालक ने अपने स्तर से दोनों युवतीयों को काफी खोजबीन की। लेकिन जब नहीं मिली तो उक्त बात की शिकायत फिजीकल चौकी में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि प्रीति कोर उम्र 17 वर्ष 30-9-2016 को इस अनाथ आश्रम में आई थी। इस नाबालिग का अपहरण इसके गाव पठारी से अपहरण हुआ था। इसकी रिर्पोट थाने मुंगावली में की गई थी। मुगावली पुलिस ने प्रीति कोर को दिल्ली से बरामद किया था।
इसी तरह दीपा वर्मा भी 30-9-2016 को इस अनाथ आश्रम में आई थी। यह अपने घर पठारी जिला अशोकनगर से बिना बताए घर से भाग गई थी इसको पुलिस ने जयपुर जाते समय अशोक नगर में पकड लिया था। दोनो बालिकाओ को न्यायालय के आदेश से इस अनाथ आश्रम में आई थी।