लापरवाह डंपर ने बाईक सवार को रौंदा,युवक की हालात गंभीर


कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे रन्नौद की तरफ से आ रहे तेज र तार वाले डंपर चालक ने लापरवाही से डंपर चलाते हुए बाईक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 100 डायल की मदद से कोलारस स्वस्थ केंद्र भर्ती कराया गया ।

जानकारी के अनुसार छुट्टन दांगी निवासी बिजरी किसी काम से रन्नौद आया हुआ था। जब वह आ रहा था तभी पीछे से तेजी व लापरवाही से डंपर क्रमांक एमपी33 एच 1162 ने बाइक सवार छुट्टन में टक्कर मार दी। 

जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया 100 डायल की मदद से कोलारस स्वस्थ केंद्र भर्ती कराया गया। जहॉ उसकी गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!