खाना खा रही बच्चीयों के पास आ बैठा घोड़ापछाड,2 घण्टे की मसक्कत से पकडा

शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के कोतबाली थाना क्षेत्र के हीरो एंजसी के पास लबकुश बाटिका में बने अपने घर में एक खाना खा रही दो मासूम बहिनों के पास में आकर एक 9 फिट लंबा घोड़ा पछाड़ आकर बैठ गया। डरी बच्चीयां सांप को दे ाकर चिल्लाई इस चीख को सुनकर बच्चीयों के पिता आये तब तक सांप पास ही बने एक स्टोर रूम में घुस गया।

जानकारी के अनुसार सुमन पुत्री रामबाबू कुशबाह उम्र 9 वर्ष अपने घर में अपनी ही बहिन पिंकी कुशबाह के साथ खाना खा रही थी। तभी अचानक एक लगभग 9 फिट लंबा सांप घोडापछाड़ आ गया और बच्चीयों के पास आकर बैठ गया। जब बच्चीयों ने इस बात की सूचना अपने पिता रामबाबू को दी। रामबाबू को आता देख सांप पास ही बने स्टोर रूम में जा घुसा।

इस बात की सूचना रामबाबू ने राकेश रजक निवासी खुड़ा को दी। जिसने मौके पर पहुॅचकर स्टोर रूम में भर रहे सामान को बाहर निकालकर 2 घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद सांप को पकड़ा। और इस सांप को पकडकर कट्टी में बंद कर दिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!