पहले शौचालय बनाबाओ तब ही लौटूगी ससुराल

कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के ग्राम गोपालपुरा में एक बहू ने अजीबों गरीब निर्णय लिया। जिस पर ससुराल बाले भी शौचालय ने निर्माण में जुट गये है। और अब जल्द से जल्द शौचालय बनवाकर अपनी बहू को घर लाने की तैयारी में है।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर के मुरार थाने में पदस्थ सब स्पेक्टर हरिचरएा सिंह की आठवीं पास बेटी प्रियंका उम्र 20 वर्ष की शादी कोलारस के सिंघराई ग्राम पंचायत के गोपालपुरा गांव के राकेश आदिवासी के साथ तीन साल पहले हुई थी। राकेश हैदराबाद में नौकरी करता है और प्रिंयका आदिवासी गांव में ही रह रही थी।

प्रिंयका ने कई बार ससुराल वालों से कहा कि शौचालय बनवा लें। मुझे सास व अन्य महिलाओं के साथ खेत में लोटा लेकर जाना अच्छा नहीं लगता। जब किसी ने नहीं सुनी तो बहू ससुराल से पीहर आ गई और कहा कि जब तक शौचालय नहीं बनवाओगे, आऊंगी नहीं। इस बात पर परिजन अब शौचालय बनबा रहे है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!