पोहरी रोड पर शराबी पति ने पत्नि को पीटा, मामला दर्ज

शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी बस स्टेण्ड के पास निवासरत एक महिला के साथ उसके ही पति ने शराब के नशे में मारपीट कर दी। इस पिटाई के बाद पत्नि कोतवाली में पहुॅची और पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीडि़ता पूजा ने पुलिस को बताया कि उसका पति नंदू कुशवाह शराब का आदी है और वह आए दिन घर पर शराब पीकर आता है और नशे में वह उसकी मारपीट करता है। यह सिलसिला पिछले कई वर्षो से चल रहा है। 

कल दोपहर 3:30 बजे उसके पति ने शराब के नशे में धुत्त होकर उसकी जमकर मारपीट की। जिससे उसे काफी चोटें आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ  धारा 498 ए, 323, 506  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!