नाती नहीं देता था खाना, करता था मारपीट, दादा ने मामला दर्ज कराया

शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बडोखरा में रहने वाले एक 80 वर्षीय वृद्ध जुगता जाटव ने अपने नाती की प्रताडऩाओं से परेशान होकर पुलिस की शरण ली है। जिस पर पुलिस ने उसके नाती के खिलाफ 4/24 माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण अधिनियम 2009 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय वृद्ध जुगता पुत्र मेतबा जाटव अपने पुत्र हरी जाटव के साथ निवासरत है, लेकिन घर में उसके नाती सुनील का बोलबाला है। पिछले ल बे समय से सुनील अपने दादा जुगता को परेशान करता चला आ रहा है। 

आरोपी दादा को खाने के लिए  खाना नहीं देता था और उसकी मारपीट भी करता था। जिससे वृद्ध काफी परेशान था। विगत दिवस सुनील ने जुगता की मारपीट की जिससे उसके यहां चोटें आ गईं। जिसकी शिकायत उसने कल थाने पहुंचकर दर्ज करा दी। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!