एसडीओ के खाली बंंगले मेें घुसे चोर, टेबल-पंखे समेट ले गये

शिवपुरी। शहर के फिजीकल चोकी क्षेत्र के वन विद्यालय में विगत दिवस खाली पड़े एसडीओ वन विभाग के बंगले में अज्ञात चोर घुस गए और बंगले में रखी टेबल कुर्सियां व पंखे ले उडे। उक्त घटना की सूचना चौकीदार को लगी। जिसने फिजीकल चौकी पहुॅचकर घटना की सूचना दी।

जानकारी के अनुसार शहर के वन विद्यालय के पास में बने एसडीओ का बंगला पिछले कुछ दिनों से खाली पड़ा हुआ था। जिसमें ताला लगा हुआ था। जिसको निशाना बनाते हुए चोरों ने तीन पंखे, तीन टेबिल और 6 कुर्सी चोरी कर ली। घटना 20-21 की रात्रि घटित हुई। 

जिसकी जानकारी कल चौकीदार को लगी और वहां निवासरत उप वन क्षेत्रपाल नैनानक राम भिलाला ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!