जिनके पैदा होने पर मनाई थी खुशियां, वो बढ़े हुए तो घर से निकाल दिया

कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना अंतर्गत ग्राम आम्हरा में माता-पिता ने अपने ही जिगर के टुकडों पर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने भी बेसहारा मां बाप की रिपोर्ट पर आरोपी बेटों पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी रामरतन यादव उम्र 85 वर्ष निवासी आ हरा ने इंदार थाने में पहुॅचकर शिकायत की कि उसके चार बैटे है। फरियादी पिता का आरोप है कि उसके पास 20 बीघा जमींन थी। जिसपर चारों पुत्रों को जमींन का बटवारा कर बराबर जमींन दे दी थी। 

बटवारे के कुछ समय तक तो सब ठीक रहा लेकिन अब कलयुगी बेटों से पहने को कपड़े व खानो को खाना मांगता है तो उसे गाली गलौच करते है और मारपीट करते है। पिता ने बताया है कि वह अभी में अपने  छोटे  पुत्र हल्के के साथ 9 माह से रह कर जीवन यापन कर रहा है।

और तीनों पुत्र पप्पू, उदसभांन और चिमन यादव से जब खाना मांगता है तो उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने फरियादी पिता  की शिकायत तीनों पुत्रों पप्पू ,उदयभान व चिमन सिंह यादव पर वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!