दुकानदार ने 10 रुपए का सिक्का देने वाले ग्राहक को पीटा

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर में इन दिनों दस के सिक्कों को लेकर मारामारी चल रही है। कलेक्टर ने भी समाचार पत्रों के माध्यम से कई तरह से कई समाचार प्रकाशित कराये है। उसके बाद भी दस के सिक्के की समस्या शांत होने का नाम नहीं ले रही है। कल शाम फिर एक मामला सामने आया जिसपर एक दुकानदार ने एक युवक से सिक्के लेने से इंकार कर दिया। जब युवक ने कलेक्टर के आदेश की बात कही तो दुकानदार ने अपना आपा खोते हुए गाली ग्लौच करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत कोतवाली में की जहॉ पुलिस ने उक्त युवक को महज आवेदन लेकर चलता कर दिया।

जानकारी के अनुसार मंशा रावत पुत्र पूरनसिंह रावत उम्र 40 वर्ष निवासी सिंहनिवास बीते रोज गोयल मेड़ीकल के सामने स्थिति एक किराने की दुकान पर से 1218 रूपये का सामान लिया। उक्त युवक ने दुकानदार को पेमेंट किया जिसमें 5 सिक्के 10 रूपए के थे। जिसे दुकानदार ने लेने से इंकार कर दिया। 

जब युवक ने उक्त दुकानदार से कलेक्टर के आदेश की बात कही तो दुकानदार ने उक्त युवक के साथ गालीगलौच और मारपीट तक कर दी। उक्त बात की शिकायत करने फरियादी कोतवाली पहुॅचा जहॉ पुलिस ने भी उक्त युवक का आवेदन लेकर चलता कर दिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!