मुठ्ठी भर लोगो के बीच हुआ काग्रेंस का जनाजागरण अभियान

Updesh Awasthee
शिवपुरी। भाजपा के शासन में काग्रेंस जिंदा रहने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेसियो भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस की जनजागरण यात्रा सेक्टर क्रमांक 1 से शहर कांग्रेस  के नेतृत्व में चलाई जा रही है। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा शहर के लिए लाई गई करोड़ों रूपए की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा द्वारा कांग्रेस की जन जागरण रैली निकालने के पश्चात नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार सिर चढक़र बोल रहा है और हमारे भाई बहिनों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक तरफ भाजपा सरकार अटल ज्योति नाम का ढिढोरा पीटा जा रहा जबकि शहर में ही आठ-आठ घंटे की बिजली कटौती की जा रही वहीं गरीब के घर पर हजारों रूपए बिल भेज कर उन्हें कर्जदार बनाने का काम भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

वहीं सेवादल अध्यक्ष अनिल उत्साही ने जनजागरण सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की दोहरी नहीं अब चलने वाली नहीं है क्यों कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा लाई गई योजनाओं जैसे मेडीकल कॉलेज, सीवर प्रोजेक्ट एवं जलावर्धन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को जल्द ही पूर्ण कराया जाए। जिससे इन योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके। 

ऐसा नहीं किया तो अब जनता जवाब देने को तैयार है। इस अवसर पर जनजागरण रैली में राजेन्द्र शर्मा कल्याण कुटीर, रामकुमार शर्मा, राकेश आमोल,नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, चन्द्रपाल सिंह तोमर, इब्राहिम खान, केएल राय, इरशाद पठान विनय झा,  सुरेन्द्र शिवहरे,शिवदयाल कुशवाह, अशोक त्यागी, बंटी कुशवाह, जीतू रघुवंशी, कपिल भार्गव, सिद्धार्थ सिंह चौहान, विश्व विजय सिंह कुशवाह, रघुवीर कुशवाह, रामकिशन सोलंकी, एपीएस चौहान, चन्द्रकांत शर्मा, गजेन्द्र शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।  

इस जनजागरण अभियान में कांगे्रस का प्रेस नोट रिलीज हुआ है। इस प्रेस नोट में 22 नेताओ के नाम आए है जो इस कार्यक्रम में शरीक हुए थे। लेकिन प्रेस नोट के साथ आए फोटो में कुल मिलाकर 25 लोग भी नही दिख रहे है। अब आप ही बताऐ तो फिर यह कांग्रेस प्रेस नोट में आया लंबा चौडा भाषण किस को पेल रहे थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!